राहुल जोगी भाजपा शामिल
नई दिल्ली। दुनिया और देश में कई बार बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं और इन सभी उतार-चढ़ाव का सम्बन्ध रहा है समय के महत्व से। ऐसे हजारों वाक्य हमारे आस-पास घटित हो जाते हैं जिसमें समय सबको यह दिखा देता है कि समय से बलवान इस संसार में दूसरा कोई भी नहीं है।
आज हम ऐसे ही एक वाक्य और समय के फेर से जुड़ी घटना आपको बताने जा रहे हैं। यह बात मार्च 2019 की है — कांग्रेस के एक दिग्गज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक रहे राहुल जोगी की, जोकि वर्तमान में हिंदू सनातन वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
यह वाक्य उस वक्त का है जब उन्होंने अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान एक स्थानीय पत्रकार द्वारा राम मंदिर के बारे में सवाल करने पर जवाब देते हुए कहा था:
“मैंने योगी कुल में जन्म लिया है। मैं सबसे पहले हिंदू हूं, उसके बाद राजनेता। रही राजनीतिक परिभाषा तो क्या कांग्रेस और क्या भाजपा — यह सब बाद की बात है।”
वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहाँ तक कह दिया था:
“जिस दिन भाजपा राम मंदिर बनवाकर तैयार कर देगी, मैं उसी दिन कांग्रेस का त्याग कर भाजपा को समर्पित हो जाऊंगा।”
क्या जोगी ने उस समय ऐसा सोचा होगा कि उनके इस वाक्य को समय इतनी गंभीरता से ले लेगा?
आज वर्तमान दौर में आने वाली 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसी के साथ आमजन में सोशल मीडिया तथा अन्य प्लेटफॉर्मों के द्वारा राहुल जोगी पर ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या वे अब अपनी कही बात का पालन करते हुए कांग्रेस से त्याग करेंगे?
आज समय ने राहुल जोगी के कहे हुए वाक्य तथा प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहाँ यह सवाल आमजन में घूम ही रहा था, वहीं बीती रात राहुल जोगी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय प्रभाकर सहस्त्रबुद्धे से उनके निज निवास पर घंटों मुलाकात की।
विनय प्रभाकर भाजपा और संघ के दिग्गज नेताओं में माने जाते हैं तथा पर्दे के पीछे के बड़े खिलाड़ी भी माने जाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं को भाजपा में शामिल करने तक के पीछे भी विनय प्रभाकर सहस्त्रबुद्धे की सूझ-बूझ को माना जाता है।
वहीं बीते दिनों राहुल जोगी को भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के घर भी जाते हुए देखा गया था। इन सब परिस्थितियों के आधार पर आम जन तथा सोशल मीडिया पर यह कयास लगाया जा रहा है कि राहुल जोगी कांग्रेस का त्याग कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
🙏 जानिए कौन हैं राहुल जोगी?
राहुल जोगी, जन्म 21 अगस्त 1990, एक प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक रह चुके हैं, लेकिन हिंदू विचारधारा को महत्त्व देते हैं और वर्तमान में हिंदू सनातन वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
वे मध्य प्रदेश और राजस्थान में योगी, गोस्वामी, नाथ एवं ब्राह्मण समुदाय में बड़ा प्रभाव रखते हैं, जिनकी प्रसिद्धि भारत के साथ-साथ नेपाल, भूटान जैसे अन्य देशों तक फैली हुई है।
नेपाल के साथ उनका गहरा सम्बन्ध माना जाता है। बताया जाता है कि वे गोरख पंथ के योगी हैं और गुरु गोरखनाथ को नेपाल का राजगुरु माना जाता है।
नेपाल की राज मुद्रिका पर आज भी गुरु गोरखनाथ का चित्र अंकित है तथा नेपाल का पुराना नाम गोरखा साम्राज्य था। इसी कारण नेपाल का एक बड़ा वर्ग राहुल जोगी को मान-भाव और की नजरों से भी देखता है।
🚩 हिन्दू सनातन वाहिनी
सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और विभिन्न धार्मिक कार्यों में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
सहयोग एवं दान करें